साल 2013 की खबरें जो थीं 'जरा हटके उपलब्धियों, बदलाव और उथल-पुथल भरे साल 2013 में कुछ ऐसी घटनाएं हुईं जो बेहद दिलचस्प थीं. हो सकता है इनमें कुछ घटनाएं बेहद छोटी और कम महत्व की हों, लेकिन जब ये सुर्खियां बनीं तो इन्होंने ध्यान जरूर खींचा. एक नजर ऐसी ही खबरों पर. 1. गलती से बन गया दुनिया का सबसे अमीर शख्स न्यूयॉर्क में ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाली कंपनी पेपॉल ने जुलाई में गलती से डेलावेयर के रहने वाले क्रिस रेनॉल्ड्स के खाते में 92,233,720,368,547,800 डॉलर डाल दिए. यह रकम 92 क्वाड्रिलियन यानी लगभग 9,22,337 खरब डॉलर है. रकम के लिहाज से क्रिस दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति कार्लोस स्लिम से हजारों गुना अमीर बन गए. मैक्सिको के कार्लोस की संपत्ति 73 अरब डॉलर की है. क्रिस ने पेपॉल साइट पर अपने खाते की जांच की तो पाया कि उनके खाते में एक डॉलर भी नहीं था. पेपॉल ने अपनी भूल मान ली. 2. इलेक्शन की तैयारी करना भूल गए प्रत्याशी क्या आपको इस बात पर यकीन होगा कि अमेरिका के एक छोटे पर्वतीय शहर वासाच काउंटी में 5 नवंबर को महापौर और नगर परिषद के 4 सदस्यों का चुनाव इसलिए नहीं हो सका क्योंकि अधि...
train your eyes to see the good