Skip to main content

Posts

Showing posts with the label भारत

तो इन गांवों में बसता है भारत

अभिषेक पोद्दार गांवों में बसता है भारत देश के राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी ने जब यह पंक्ति कहीं थी तो उन्‍होंने यह नहीं सोचा होगा कि आजादी के 60 साल बाद हमारे देश के गांवों की यह हालत होगी जिस हालत में हम आपको अवगत कराने वाले हैं. एक सर्वे के अनुसार देश के 21 प्रतशित गांव के लोगों को ही पीने के लिए स्‍वच्‍छ पानी मिल पाता है. शौचालय निर्माण के लिए सरकार ने करोडों रूपये पानी की तरह तो बहा दिये लेकिन मात्र आठ प्रतशित गांवों में शौचालय का प्रयोग किया जा रहा है बाकि सभी जगहों में शौचालय नहीं बने और अगर बने भी है तो बेकार पडे हुए हैं. हमारे देश में गांवों की हालत बस यही पर आकर खत्‍म नहीं हो जाती यह तो सिर्फ शुरूआत है देश के हजारों गांवों में कुष्‍ठरोगियों को दवा तक नसीब नहीं होती, हमारे गांव के हर 1000 लोगों में से चार या पांच लोग टीवी से ग्रसित हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि गांवों में बीमारी का कारण कुपोषण व इन्‍फेकसन है वहीं शहरों में फास्‍ट लाइफ स्‍टाइल व टेंशन है. गांव के तीन में से हर एक आदमी को दूसरे वक्‍त का भोजन नसीब नहीं हो पाता. ऐसे कई आंकडे उस सर्वे में दिये गये हैं. अब इसके बाद...

कुछ पुरानी यादें जो बयां कर रही है हकीकत

भारत व ऑस्‍ट्रेलिया के बीच सिडनी में हुए टेस्‍ट मैच के दौरान जो हुआ. यह तस्‍वीर शायद यही बायां कर रही है. बकनर चचा आपसे ऐसी उम्‍मीद न थी.

सहवाग नहीं सौ बाघ

सरोज तिवारी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्‍ट के तीसरे दिन भारतीय बल्‍लेबाज खुलकर खेले. आज सुबह जब बीरू बल्‍लेबाजी के लिए उतरे तो शायद उन्‍हें भी यह अंदेशा नहीं था कि उनका बल्‍ला चौके और छक्‍के के रूप में आग उगलेगा. लेकिन बल्‍लेबाजी करते हुए वे जल्‍द ही लय, लाइन में आ गये. इसके बाद शुरू हुई उनकी ताबडतोड बल्‍लेबाजी. उनके बल्‍ले से अधिकांश बांउडी ही निकल रहा था. लंबे हाथ दिखाते हुए उन्‍होंने छक्‍के भी लगाये. आज चिदंबरम में बने कई रिकॉर्ड भी सहवाग के नाम रहा हालांकि मेहमान दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी कल रिकॉर्डों की बौछार कर दी थी, लेकिन इन सभी रिकॉर्डों में सहवाग का रिकॉर्ड भारी पड गया. उन्‍होंने आज अविजित नाबाद 309 रन बनाये. आज उन्‍होंने 75 साल पुराना विश्‍व रिकॉर्ड तोड दिया. सहवाग ने सिर्फ 278 गेंद पर 300 रन पूरा किया. अब तक यह रिकॉर्ड इंग्‍लैंड के वाल्‍टर हैमंड के नाम था. उन्‍होंने 1932-33 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अपना तिहरा शतक 355 गेंदों में पूरा किया था. 2003 में ऑस्‍ट्रेलिया के मैथ्‍यु हैडन भी यह कीर्तिमान भंग करने से चूक गये थे. उन्‍होंने कुल 41 चौके और पांच छक्‍के लगाये. टेस्...