Skip to main content

Posts

Showing posts with the label digital india

क्यों मोदी के पीएम रहते भी सोशल मीडिया पर फ़िसड्डी साबित हो रही सरकार?

मोदी के मंत्रालय डिजिटल मोर्चे पर कर रहे हैं निराश  प्रधानमंत्री का डिजिटल इंडिया का सपना अधर में  जब मई २०१४ में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने तो मीडिया ने उन्हें सोशल मीडिया प्राइम मिनिस्टर के नाम से नवाजा. तकनीक के प्रति उनके रुझान की तुलना अमरीका के तत्कालीन राष्ट्रपति  बराक ओबामा तक से की गयी. इतना ही नहीं, साल २०१६ में टाइम मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया के ३० सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में शामिल किया. तकरीबन ४ करोड़  फेसबुक फॉलोवर्स  के साथ नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे अधिक फॉलो किये जाने वाले विश्व नेताओं में एक हैं. अपने मुखिया के सोशल मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों में इस दिलचस्पी और सक्रियता की वजह से लोगो को उम्मीद थी कि  भारत सरकार के अन्य विभाग भी ऑनलाइन प्लेटफार्म पर अधिकाधिक सक्रिय होंगे. डिजिटल इंडिया को लेकर हो रहे प्रयास नाकाफी  पर सच्चाई में हुआ बिलकुल उसके उलट. पीयू रिसर्च सेंटर के अनुसार, ८७ प्रतिशत अमेरिकी व्यस्क इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, जबकि भारत के मामले में यह आकड़ा केवल २७ फीसदी का हैं. भारत में दस में से...

फ्री जिओ फ़ोन और रिलायंस का 10 हज़ार फीसद प्रॉफिट

कुमार विवेक  रिलायंस के 40 वें एज़ीएम में मुकेश अम्बानी ने जिओ के इंटेलीजेंट फ्री फ़ोन की घोषणा कर एक बार फिर धमाका कर दिया है. अम्बानी के इस इंटेलीजेंट फ़ोन की खासियत होगी कि इस पर बोलकर भी एसएमस भेजा जा सकेगा . इस 4 जी फ़ोन में जिओ की सारी केवल सुविधायें 153 रूपए के खर्च पर उपभोक्ताओं को मिलेंगी. मतलब हमको-आपको फ़ायदा ही फायदा. जिओ धन धना धन से 2017 की गर्मिओं को कूल बनाने वाले रिलायंस ने इंटेलीजेंट फ़ोन की घोषणा कर अब  इस सावन को भी यादगार बनाने की नींव  डाल दी है. खैर यूज़र्स  को जो मिलेगा वो तो साल की आखरी तिमाही तक और साफ हो जाएगा. कंपनी ने हर हफ्ते 50 हज़ार जिओ फ़ोन देने का टारगेट रखा है. फ़िलहाल 15  अगस्त से 1500 रुपये के खर्चे पर फ़ोन की बुकिंग उपलब्ध होगी. जो तीन साल बाद  रिफंडेबल होगा. यानी फ़ोन बिल्कुल फ्री में.  अम्बानी के इस एजीएम में इस फ़ोन की लॉन्चिंग से भी अधिक कुछ और भी खास रहा. महीनों फ्री में जिओ 4जी का मजा देने वाली कंपनी का मुनाफा पिछले 40 साल में 3 करोड़ से बढ़कर 30  हज़ार करोड़ हो गया है. यानी फ्री में फ़ोन और नेट का मज़ा देने ...