Skip to main content

Posts

Showing posts with the label Bihar

बिहार में बहार नहीं, फिलहाल भीषण बाढ़ है

कुमार विवेक  बिहार में बाढ़ के स्थिति लगातार भयावह होती जा रही है. सीमांचल के जिलों किशनगंज, कटिहार, पूर्णिआ, अररिया, सहरसा, सुपौल, पूर्वी चम्पारण जिलों में लगातार बढ़ते पानी के कारण खाली करने के आदेश दे दिए गए हैं.  वहीँ दरभंगा के रसियारी के समीप सोमवार के सुबह तीन बजे कमला बलान नदी के पश्चिमी तटबंध टूटने के कारण दो लाख की आबादी भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. कमला बलान के पश्चिमी तटबंध टूटने से गौड़बोड़ाम और अलीनगर विधानसभा के ३३ पंचायतों के लोग बाढ़ की जद में हैं. लोगों के रहत पहुंचाने के लिए सेना और NDRF ने कमान सभाल रखी है. पर, लगातार हो रही बारिश और नेपाल से छोड़े गए पानी के कारण इनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र से राहत और बचाव के लिए सेना के साथ-साथ वायुसेना की मदद मांगी मांगी है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने बिहार को हर मदद का आश्वाशन दिया है. बिहार के सुपौल, सहरसा, बाघा, गोपालगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, खगड़िया, दरभंगा और मधेपुरा जिलों में ग...

लालू ने अपने साथ-साथ पूरे परिवार की लुटिया डुबोई : रामविलास पासवान

केंद्रीय मंत्री ने बिहार में नए युग की शरुआत के लिए नीतीश कुमार को दी बधाई                                                                                                              कुमार विवेक  Ramvilas Paswan & Chirag with CM Nitish Kumar. पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के  मंत्री रामविलास पासवान ने लालू  प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  लालू प्रसाद ने अपने साथ - साथ अपने परिवार वालों की भी लुटिया डुबो दी है. बिहार में उनका पतन 2005  में ही शुरू हो गया था, और अब उनकी जगह कहाँ है ये सब जानते हैं. बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार श्री पासवान अपने पुत्र चिराग पासवान के साथ पटना  पहुंचे थे.  उन्होंने बिहार के ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम पर बो...

नीतीश ने विश्वासमत जीता, पक्ष में पड़े 131 वोट, विपक्ष को 108 वोट

राजद विधायकों ने विधानसभा के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन किया पटना : बिहार विधानसभा में नीतीश कुमार सरकार पर बहस चल रही है. पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहली वार विपक्ष के नेता के तौर पर बोल रहे हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा है. आइये जानते हैं नीतीश कुमार के विश्वाशमत से जुडी दस खास बातें - 1 . 243 सदस्यों की विधानसभा में नीतीश कुमार को विश्वाशमात जीतने केलिए 122 सदस्यों के वोट की ज़रुरत है. सरकार 132 विधायकों के समर्थन का दावा कर रही है. जिसमे JDU, बीजेपी, लोजपा, हम और रालोसपा विधायकों के साथ तीन निर्दलीय विधायक भी शामिल हैं. 2. विश्वासमत पर पक्ष और विपक्ष में विधयक अपनी राय रखेंगे. 3.  उसके बाद विधान सभा अध्यक्ष सदस्यों के वोटिंग कराएँगे। 4.  विपक्ष के नेता गुप्त मतदान करवाने की मांग कर रहे हैं. 6.  विपक्ष का आरोप है कि सरकार का गठन असंवैधानिक तरीके से हुआ है. 7. सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते राजद को सरकार बनाने का मौका पहले मिलना चाहिए। 8.  विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने विश्वासमत के विरोध में बोलते हुए विधान सभा में कहा कि ...

गरीबों की सरकार फिर भी बिहार के गरीब इतने बेहाल क्यों ?

कुमार विवेक   बिहार की राजधानी पटना से महज १०० किमी की दुरी पर अवस्थित मुजफ्फरपुर का जिला अस्पताल डॉक्टरों की भीषण कमी से जूझ रहा है.  १६० बेड के इस अस्पताल में रोज़ाना ५०० से ६०० नए मरीज़ आते हैं, अस्पताल के एक अधिकारी के अनुसार यहाँ ४८ फुल टाइम डॉक्टर ५२ नर्सों की सेवा उपलब्ध होनी चाहिए, जबकि उनकी जगह पर अस्पताल में उपलब्ध हैं केवल १२ फुल टाइम डॉक्टर्स, २४ पार्ट टाइम डॉक्टर्स, २८ नर्स. ICU में जहाँ हर वक़्त ४ डॉक्टर होने चाहिए वह केवल एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा है. नवजात बच्चों के वार्ड में भी चार डॉक्टरों की जरूरत है, वहां भी एक ही डॉक्टर से काम चलाया जा रहा है.  डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ यह अनुपलब्धता के कारन यह अस्पताल जिले की स्वस्थ अवस्यक्ताओं को पूरा करने में असमर्थ है.

Bank Holidays in Bihar & Jharkhand in 2016

As per Circular of IBA /Government Notification the following dates will be observed as holidays in Banks in the Bihar (Top chart.) & Jharkhand (Bottom Chart) Bihar: Name of Festival Date Day Republic Day 26-Jan-2016 Tuesday Bihar Divash 22-Mar-2016 Tuesday Holi 23-Mar-2016 Wednesday Holi 24-Mar-2016 Thursday Good Friday 25-Mar-2016 Friday Dr B. R. Ambedkar 14-Apr-2016 Thursday Ram Navami 15-Apr-2016 Friday May Day 01-May-2016 Sunday Idu'l Fitr 06-July-2016 Wednesday Independence Day 15-Aug-2016 Monday Janmashtami 25-Aug-2016 Thursday Idul Zuha (Bakrid) 12-Sep-2016 Monday Mahatma Gandhi's Birthday 02-Oct-2016 Sunday Durga Puja (Maha Navami) 10-Oct-2016 Monday Durga Pooja (Vijaya Dashami...