Skip to main content

Posts

Showing posts with the label reliance jio

फ्री जिओ फ़ोन और रिलायंस का 10 हज़ार फीसद प्रॉफिट

कुमार विवेक  रिलायंस के 40 वें एज़ीएम में मुकेश अम्बानी ने जिओ के इंटेलीजेंट फ्री फ़ोन की घोषणा कर एक बार फिर धमाका कर दिया है. अम्बानी के इस इंटेलीजेंट फ़ोन की खासियत होगी कि इस पर बोलकर भी एसएमस भेजा जा सकेगा . इस 4 जी फ़ोन में जिओ की सारी केवल सुविधायें 153 रूपए के खर्च पर उपभोक्ताओं को मिलेंगी. मतलब हमको-आपको फ़ायदा ही फायदा. जिओ धन धना धन से 2017 की गर्मिओं को कूल बनाने वाले रिलायंस ने इंटेलीजेंट फ़ोन की घोषणा कर अब  इस सावन को भी यादगार बनाने की नींव  डाल दी है. खैर यूज़र्स  को जो मिलेगा वो तो साल की आखरी तिमाही तक और साफ हो जाएगा. कंपनी ने हर हफ्ते 50 हज़ार जिओ फ़ोन देने का टारगेट रखा है. फ़िलहाल 15  अगस्त से 1500 रुपये के खर्चे पर फ़ोन की बुकिंग उपलब्ध होगी. जो तीन साल बाद  रिफंडेबल होगा. यानी फ़ोन बिल्कुल फ्री में.  अम्बानी के इस एजीएम में इस फ़ोन की लॉन्चिंग से भी अधिक कुछ और भी खास रहा. महीनों फ्री में जिओ 4जी का मजा देने वाली कंपनी का मुनाफा पिछले 40 साल में 3 करोड़ से बढ़कर 30  हज़ार करोड़ हो गया है. यानी फ्री में फ़ोन और नेट का मज़ा देने ...