courtsey : Aaj Tak नरेंद्र मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में BJP को बड़ी कामयाबी दिलाने की कवायद तेज कर दी है. वाराणसी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने 'सियासी तीर' चलाते हुए कहा कि लोग केंद्र की यूपीए सरकार को सत्ता को हटाने के लिए बेताब हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 के चुनाव का नेतृत्व कोई एक व्यक्ति करने वाला नहीं है. यह चुनाव देश की जनता लड़ने वाली है, देश के मतदाता चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्होंने कहा कि जनता दिल्ली की मौजूदा सत्ता का उखाड़ फेंकने के लिए एग्रेसिव हो रही है. बनारस की गौरवशाली धरती को नमन करते हुए मोदी ने कहा कि हिंदुस्तान की चर्चा गंगा मइया की चर्चा के बिना अधूरी है. औरों के लिए गंगा एक नदी हो सकती है, लेकिन हमारे लिए गंगा मां है. उन्होंने कहा कि गंगा केवल पानी की धारा नहीं है, यह हमारी संस्कृती की धारा है. नदी की सफाई योजनाओं में भ्रष्टाचार का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस गंगा की सफाई के लिए न जाने कितनी योजनाएं बनी, न जाने कितने रुपये खर्च किए गए, कितनी कमेटियां बनाई गईं, लेकिन पता नहीं चल रहा है कि गंगा के अंदर ये रुपये ...
train your eyes to see the good