अभिषेक पोद्दार अभी पिछले दस दिनों से मीडिया में आरूषि व हेमराज हत्याकांड मामला पूरी तरह से छाया रहा. जब भी टीवी खोलो वहीं आरूषि हत्याकांड पर खबर चलती रहती थी. 24 घंटे ब्रेंकिग न्यूज वहीं थी मीडिया के लिए. जबकि ऐसा नहीं था कि आरूषि कोई बहुत बडी हस्ती हो या इस संसार में ऐसा मर्डर केस पहली बार हुआ हो जो इस तरह से सारे मीडिया वाले उसके पीछे पड गये थे. अगर कुछ था तो टीआरपी का खेल, जिसके जरिये सभी अपने चैनल की टीआरपी बढाने में लगे थे, उनके लिए तो पूरी खबर नोएडा पुलिस का मुख्यालय, नोएडा का सेक्टर 25 तक ही सिमट कर रह गया था. ऐसा न था कि इस समय विश्व की छोडिये अपने भारत वर्ष में ही कोई घटना ऐसी नहीं घटी हो, अभी कुछ दिनों पहले ही जयपुर ब्लास्ट के उपर प्रत्येक दिन फॉलोअप स्टोरी चलाई जा रही थी लेकिन इस हत्याकांड के बाद जयपुर ब्लास्ट की गूंज भी खामोश हो गई. वहीं इसी दौरान यूपीए सरकार के चार साल भी पूरे हुए लेकिन इसपर भी मीडिया ने नजर डालना मुनासिब नहीं समझा जबकि इस समय महंगाई, आतंकवाद व बेरोजगारी अपने चरम पर थी और तो ओर मीडिया के लिए शुरू से पंसदीदा मुद्रदा नंदीग्राम और सिंगुर का इसप...