Skip to main content

खबर वहीं जो टीआरपी बढाये

अभिषेक पोद्दार
अभी पिछले दस दिनों से मीडिया में आरूषि व हेमराज हत्‍याकांड मामला पूरी तरह से छाया रहा. जब भी टीवी खोलो वहीं आरूषि हत्‍याकांड पर खबर चलती रहती थी. 24 घंटे ब्रेंकिग न्‍यूज वहीं थी मीडिया के लिए. ज‍बकि ऐसा नहीं था कि आरूषि कोई बहुत बडी हस्‍ती हो या इस संसार में ऐसा मर्डर केस पहली बार हुआ हो जो इस तरह से सारे मीडिया वाले उसके पीछे पड गये थे. अगर कुछ था तो टीआरपी का खेल, जिसके जरिये सभी अपने चैनल की टीआरपी बढाने में लगे थे, उनके लिए तो पूरी खबर नोएडा पुलिस का मुख्‍यालय, नोएडा का सेक्‍टर 25 तक ही सिमट कर रह गया था. ऐसा न था कि इस समय विश्‍व की छोडिये अपने भारत वर्ष में ही कोई घटना ऐसी नहीं घटी हो, अभी कुछ दिनों पहले ही जयपुर ब्‍लास्‍ट के उपर प्रत्‍येक दिन फॉलोअप स्‍टोरी चलाई जा रही थी लेकिन इस हत्‍याकांड के बाद जयपुर ब्‍लास्‍ट की गूंज भी खामोश हो गई. वहीं इसी दौरान यूपीए सरकार के चार साल भी पूरे हुए लेकिन इसपर भी मीडिया ने नजर डालना मुनासिब नहीं समझा जबकि इस समय महंगाई, आतंकवाद व बेरोजगारी अपने चरम पर थी और तो ओर मीडिया के लिए शुरू से पंसदीदा मुद्रदा नंदीग्राम और सिंगुर का इसपर भी लोगों का ध्‍यान नहीं गया, जहां सबसे चौंकाने वाले परिणाम थे नंदीग्राम में वाम दलों का सूपडा साफ हो गया था. पर इन मीडिया वालों को चाहिए था हॉट और मसालेदार जिसे सब भूना सके और वह मसाला उन्‍हें आरूषि हत्‍याकांड में मिला. 24 घंटे ब्रेंकिग न्‍यूज आरूषि ने यह किया था, आरूषि ने वह किया था. हां एक बात और मीडिया वाले तो अब किसी पर बिना सबूत के किसी को दोषी बनाने से भी नहीं चूकते और न रिश्‍तों को शर्मशार करने से. जहां कोई मर्डर हो कुछ हो न हो अवैध संबंध का मामला सबसे पहले बन जाता है. कि फलाना का अवैध संबंध थे जैसा कि इस हत्‍याकांड में भी देखने को मिला, पर एक बात के लिए इन मीडियाकर्मियों को साधुवाद देना होगा कि कम से कम उन्‍होंने आरूषि के अवैध संबंध अपने पिता से ही थे यह तो नहीं बताया, नहीं तो जिसतरह से ऑर्कूट पर जिस गुमनाम व्‍यक्ति से आरूषि की बात होती थी कह देते कि वह कोई और नहीं उसका पिता ही था. और तो और मीडिया वालों खासकर इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के पत्रकारों अब सीबीआई व सीआईडी में भी पार्ट टाइम या फुल टाइम जॉब कर लेना चाहिए. इस हत्‍याकांड में जो जो पुलिस को नहीं पता चल पाया उसे मीडियावालों ने पता कर लिया और उससे आगे आगे क्‍या क्‍या पता लग सकता है सब बता दिया. अब इस हत्‍याकांड के पीछे सच्‍चाई क्‍या है इसका तो खुलासा पुलिस ही कर सकती है लेकिन मीडिया के इस हत्‍याकांड के पीछे का जो सच था वह यही था कि खबर वहीं होती है जो टीआरपी बढाती है वह नहीं जिससे समाज का विकास हो सके.

Comments

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572