Skip to main content

Posts

Showing posts with the label modi

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

वाराणसी रैली में गरजे मोदी, यूपीए को केंद्र से बेदखल करने को बेताब है पब्लिक

courtsey : Aaj Tak नरेंद्र मोदी ने अगले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूर्वांचल में BJP को बड़ी कामयाबी दिलाने की कवायद तेज कर दी है. वाराणसी रैली के दौरान नरेंद्र मोदी ने 'सियासी तीर' चलाते हुए कहा कि लोग केंद्र की यूपीए सरकार को सत्ता को हटाने के लिए बेताब हैं. नरेंद्र मोदी ने कहा कि 2014 के चुनाव का नेतृत्‍व कोई एक व्‍यक्ति करने वाला नहीं है. यह चुनाव देश की जनता लड़ने वाली है, देश के मतदाता चुनाव लड़ने वाले हैं. उन्‍होंने कहा कि जनता दिल्‍ली की मौजूदा सत्ता का उखाड़ फेंकने के लिए एग्रेसिव हो रही है. बनारस की गौरवशाली धरती को नमन करते हुए मोदी ने कहा कि हिंदुस्‍तान की चर्चा गंगा मइया की चर्चा के बिना अधूरी है. औरों के लिए गंगा एक नदी हो सकती है, लेकिन हमारे लिए गंगा मां है. उन्‍होंने कहा कि गंगा केवल पानी की धारा नहीं है, यह हमारी संस्‍कृती की धारा है. नदी की सफाई योजनाओं में भ्रष्‍टाचार का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि इस गंगा की सफाई के लिए न जाने कितनी योजनाएं बनी, न जाने कितने रुपये खर्च किए गए, कितनी कमेटियां बनाई गईं, लेकिन पता नहीं चल रहा है कि गंगा के अंदर ये रुपये ...