Skip to main content

फ्री जिओ फ़ोन और रिलायंस का 10 हज़ार फीसद प्रॉफिट

कुमार विवेक 
रिलायंस के 40 वें एज़ीएम में मुकेश अम्बानी ने जिओ के इंटेलीजेंट फ्री फ़ोन की घोषणा कर एक बार फिर धमाका कर दिया है. अम्बानी के इस इंटेलीजेंट फ़ोन की खासियत होगी कि इस पर बोलकर भी एसएमस भेजा जा सकेगा . इस 4 जी फ़ोन
में जिओ की सारी केवल सुविधायें 153 रूपए के खर्च पर उपभोक्ताओं को मिलेंगी. मतलब हमको-आपको फ़ायदा ही फायदा.
जिओ धन धना धन से 2017 की गर्मिओं को कूल बनाने वाले रिलायंस ने इंटेलीजेंट फ़ोन की घोषणा कर अब  इस सावन को भी यादगार बनाने की नींव  डाल दी है. खैर यूज़र्स  को जो मिलेगा वो तो साल की आखरी तिमाही तक और साफ हो जाएगा. कंपनी ने हर हफ्ते 50 हज़ार जिओ फ़ोन देने का टारगेट रखा है. फ़िलहाल 15  अगस्त से 1500 रुपये के खर्चे पर फ़ोन की बुकिंग उपलब्ध होगी. जो तीन साल बाद  रिफंडेबल होगा. यानी फ़ोन बिल्कुल फ्री में. 
अम्बानी के इस एजीएम में इस फ़ोन की लॉन्चिंग से भी अधिक कुछ और भी खास रहा. महीनों फ्री में जिओ 4जी का मजा देने वाली कंपनी का मुनाफा पिछले 40 साल में 3 करोड़ से बढ़कर 30  हज़ार करोड़ हो गया है. यानी फ्री में फ़ोन और नेट का मज़ा देने  वाली कंपनी का मुनाफा पिछले चार दशक में 10  हज़ार फीसदी बढ़ गया है. इन आंकड़ों ने इतना तो भेद खोल ही दिया है कि निवेशकों को केवल ढाई साल में दोगुने पैसे लौटने वाली कंपनी भले ही नेट और फ़ोन फ्री में देने का डंका पीट रही हो, पर कहीं न कहीं, किसी न किसी धंधे में हमसे मोटा वसूल रही है. खैर यह आंकड़ा अर्थशास्त्री खोजते रहे . 
अम्बानी जी के एजीएम से एक और काम की बात पता चली वो ये कि इंटरनेट डाटा खपत के मामले में अमरीका को पीछे कर पहले नंबर पर पहुँच गया है भारत. केवल 6  महीनों में जिओ क्रांति की बदौलत डाटा खपत 20 करोड़ जीबी से 120 करोड़ जीबी तक पहुँच गया है. मतलब डिजिटल इंडिया परवान पर है. 
      और अंत में, धन धना धन का ऑफर अभी मिलता रहेगा, मजे लेते रहिये.  अपन तो कॉमन मैन हैं, जो फ्री में मिलेगा उसे पाने में जी जान लगा देंगे. वेटिंग फॉर यू इंटेलीजेंट जिओ फ़ोन. 



Comments

Popular posts from this blog

क्‍या अदाकारी है, आप भी देंखे

आज सुबह मेरे मेल पर मेर‍े एक दोस्‍त ने एक तस्‍वीर भेजी, जो आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं, यह तस्‍वीर उन्‍होंने खुद बनाई है. आप सभी देखने वाले से निवेदन है कि आप इस तस्‍वीर पर अपनी टिप्‍पणी जरूर भेंजे इससे उस कलाकार का हौंसला बढेगा. धन्‍यवाद

हमसे कुछ नहीं होगा हम गुलाम पत्रकार हैं

अभिषेक पोद्दार हमेशा की तरह कल रात अपने अखबार के कार्यालय से काम निपटाकर अपने घर गया, जहां हम सभी रूममेट बैठकर रोज की तरह किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे, अचानक मैंने अपने एक साथी से पूछा यार फ्रीलांस रिपोर्टर को हिंदी में क्‍या कहेंगे उसने कहां स्‍वतंत्र पत्रकार, तभी तपाक से मेरे मुंह से निकल गया तो हम गुलाम पत्रकार हैं. उसने भी भरे मन से हामी भर दी. फिर क्‍या था हमसब इसी मुद्दे पर चर्चा करने लगे. दो दिनों पहले बोलहल्‍ला पर पत्रकारिता के बारे में मैंने जो भडास निकाली थी उसका कारण समझ में आने लगा. आज हकीकत तो यह है कि हम जिस मीडिया घराने से जुड जाते हैं उसके लिए एक गुलाम की भांति काम करने लगते हैं, हम अपनी सोच, अपने विचार और अपनी जिम्‍मेवारियों को उस मीडिया घराने के पास गिरवी रख देते हैं और सामने वाला व्‍यक्ति हमें रोबोट की तरह इस्‍तेमाल करने लगता है, हम उसकी धुन पर कठपुतलियों की तरह नाचना शुरू कर देते हैं. किसी को जलकर मरते देखकर हमारा दिल नहीं पसीजता, किसी की समस्‍याओं में हमें अपनी टॉप स्‍टोरी व ब्रे‍किंग न्‍यूज नजर आती है, सच कहें तो शायद हमारी संवेदना ही मर चुकी हैं. शायद आज पूरी की...

फिर फंसी मेरठ में दूसरी गुडिया

चौदह साल के बाद लौट आने वाले आबिद की अपनी बीवी शबाना को पाने की जद्दोजहद अब दोनों पक्षों की पंचायतों में उलझ गई है। जहां कुलंजन गांव की पंचायत इस मामले को लेकर पूरी तरह आबिद के पक्ष में खड़ी है, वहीं लावड़ की पंचायत ने ऐलान कर दिया है कि शबाना को किसी भी हाल में आबिद को नहीं सौंपा जाएगा। इस मामले में एक गंभीर मोड़ आबिद की सास अकबरी के हालिया बयान के बाद आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आबिद ने शबाना का न केवल शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया बल्कि उसे गलत धंधे में भी धकेलने की कोशिश की। अकबरी का कहना है कि आबिद के ज़ुल्म से तंग आकर शबाना अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई थी लेकिन आबिद उसके पीछे पीछे चला आया और उसने गांव के लोगों के सामने ही शबाना को पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर आबिद ने शबाना को तलाक दे दिया। इसके बाद कई सालों के लिए वह गायब हो गया। अकबरी ने कहा कि चूंकि आबिद शबाना को तलाक देने के बाद लापता हुआ था इसलिए इद्दत की रस्म के बाद छह साल पहले शबाना का निकाह मुज़फ्फरपुर के खालापार निवासी अबरार से कर दिया गया। आबिद के लौट आने के बाद अकबरी के गांव की पंचायत में शबाना के दूसरे ...