Skip to main content

लालू ने अपने साथ-साथ पूरे परिवार की लुटिया डुबोई : रामविलास पासवान


केंद्रीय मंत्री ने बिहार में नए युग की शरुआत के लिए नीतीश कुमार को दी बधाई 

                                                                                                            कुमार विवेक 
Ramvilas Paswan & Chirag with CM Nitish Kumar.
पटना : केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के  मंत्री रामविलास पासवान ने लालू  प्रसाद पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि  लालू प्रसाद ने अपने साथ - साथ अपने परिवार वालों की भी लुटिया डुबो दी है. बिहार में उनका पतन 2005  में ही शुरू हो गया था, और अब उनकी जगह कहाँ है ये सब जानते हैं. बिहार में सत्ता परिवर्तन के बाद पहली बार श्री पासवान अपने पुत्र चिराग पासवान के साथ पटना  पहुंचे थे. 

उन्होंने बिहार के ताज़ा राजनैतिक घटनाक्रम पर बोलते हुए कहा कि लालू यादव मुझे मौसम वैज्ञानिक कहते हैं, उसी के नाते मैंने महागठबंधन कि सरकार बनते समय ही घोषणा कर दी थी कि यह सरकार दो साल के भीतर अपना अस्तित्व खो देगी और हुआ भी बिलकुल ऐसा ही. ये एक बेमेल गठबंधन था, जिसमे जदयू, राजद और कांग्रेस संतरे के तीन फांक की तरह थे, जिसे अलग होना ही था. नीतीश जी ने इससे अलग होकर मास्टरस्ट्रोक खेला है. उन्होंने इस केलिए बिहार के मुख्यमंत्री को बधाई. 

Paswan with deputy CM Sushil Modi & Others.
उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि महागठबंधन का साथ छोड़ना उनका काबिलेतारीफ कदम  है. मैं आज बहुत खुश हूँ की नीतीश जी के नेतृत्व में बिहार में फिर से राजग की सरकार बानी है. उन्होंने कहा कि दल तब मिलते हैं जब दिल मिलता है. जेडीयू  राजग का नेचुरल अलायन्स है. अब बिहार का रूका हुआ विकास सही मायने में  होगा। केंद्र की ओर से हर संभव मदद बिहार सरकार को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बाबत नीतीश जी को भरोसा दिलाया है. बिहार से आने वाले हम सभी मंत्री भी इस दिशा में एकजुट होकर काम करेंगे. 

श्री पासवान ने कहा की नीतीश जी के विश्वासमत जीत लेने के बाद अब बिहार में एक नए युग की शुरुआत हुयी है. मुख्यमंत्री नीतीश जी से हम उम्मीद करेंगे कि मुख्यरूप से तीन चीज़ों  कानून व्यवस्था करना, विकास को बढ़ावा देना  और भ्रस्टाचार को दूर करने की दिशा  काम करेंगे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर बोलते हुए केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि एक तो उनमें अहंकार है, उसपर से भ्रस्टाचार यानी करेला ऊपर से नीम चढ़ा.  गुरुवार को राजद कार्यकर्ताओं द्वारा सारण के जिलाधिकारी पर हुए हमले पर उन्होंने कहा कि हुल्लड़पन से सत्ता नहीं मिलती इसके लिए जनता के भरोसा कायम करना पड़ता है. 

पत्रकार वार्ता के दौरान लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस, सांसद रामचंद्र पासवान, लोजपा के विधायक और अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद थे।  

Comments

Popular posts from this blog

क्‍या अदाकारी है, आप भी देंखे

आज सुबह मेरे मेल पर मेर‍े एक दोस्‍त ने एक तस्‍वीर भेजी, जो आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं, यह तस्‍वीर उन्‍होंने खुद बनाई है. आप सभी देखने वाले से निवेदन है कि आप इस तस्‍वीर पर अपनी टिप्‍पणी जरूर भेंजे इससे उस कलाकार का हौंसला बढेगा. धन्‍यवाद

हमसे कुछ नहीं होगा हम गुलाम पत्रकार हैं

अभिषेक पोद्दार हमेशा की तरह कल रात अपने अखबार के कार्यालय से काम निपटाकर अपने घर गया, जहां हम सभी रूममेट बैठकर रोज की तरह किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे, अचानक मैंने अपने एक साथी से पूछा यार फ्रीलांस रिपोर्टर को हिंदी में क्‍या कहेंगे उसने कहां स्‍वतंत्र पत्रकार, तभी तपाक से मेरे मुंह से निकल गया तो हम गुलाम पत्रकार हैं. उसने भी भरे मन से हामी भर दी. फिर क्‍या था हमसब इसी मुद्दे पर चर्चा करने लगे. दो दिनों पहले बोलहल्‍ला पर पत्रकारिता के बारे में मैंने जो भडास निकाली थी उसका कारण समझ में आने लगा. आज हकीकत तो यह है कि हम जिस मीडिया घराने से जुड जाते हैं उसके लिए एक गुलाम की भांति काम करने लगते हैं, हम अपनी सोच, अपने विचार और अपनी जिम्‍मेवारियों को उस मीडिया घराने के पास गिरवी रख देते हैं और सामने वाला व्‍यक्ति हमें रोबोट की तरह इस्‍तेमाल करने लगता है, हम उसकी धुन पर कठपुतलियों की तरह नाचना शुरू कर देते हैं. किसी को जलकर मरते देखकर हमारा दिल नहीं पसीजता, किसी की समस्‍याओं में हमें अपनी टॉप स्‍टोरी व ब्रे‍किंग न्‍यूज नजर आती है, सच कहें तो शायद हमारी संवेदना ही मर चुकी हैं. शायद आज पूरी की...

फिर फंसी मेरठ में दूसरी गुडिया

चौदह साल के बाद लौट आने वाले आबिद की अपनी बीवी शबाना को पाने की जद्दोजहद अब दोनों पक्षों की पंचायतों में उलझ गई है। जहां कुलंजन गांव की पंचायत इस मामले को लेकर पूरी तरह आबिद के पक्ष में खड़ी है, वहीं लावड़ की पंचायत ने ऐलान कर दिया है कि शबाना को किसी भी हाल में आबिद को नहीं सौंपा जाएगा। इस मामले में एक गंभीर मोड़ आबिद की सास अकबरी के हालिया बयान के बाद आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आबिद ने शबाना का न केवल शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया बल्कि उसे गलत धंधे में भी धकेलने की कोशिश की। अकबरी का कहना है कि आबिद के ज़ुल्म से तंग आकर शबाना अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई थी लेकिन आबिद उसके पीछे पीछे चला आया और उसने गांव के लोगों के सामने ही शबाना को पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर आबिद ने शबाना को तलाक दे दिया। इसके बाद कई सालों के लिए वह गायब हो गया। अकबरी ने कहा कि चूंकि आबिद शबाना को तलाक देने के बाद लापता हुआ था इसलिए इद्दत की रस्म के बाद छह साल पहले शबाना का निकाह मुज़फ्फरपुर के खालापार निवासी अबरार से कर दिया गया। आबिद के लौट आने के बाद अकबरी के गांव की पंचायत में शबाना के दूसरे ...