Skip to main content

कल का रोडपति शिक्षक अब करोड़पति बना

संजय पांण्‍डेय
एक मामूली शिक्षक के बैंक खाते में 99 करोड़ रुपये एक मुश्त कहीं से आ गये। शिक्षक को इसकी जानकारी तब हुई जब वे अपने बैंक खाते से पैसा निकालने गये। बैलेंस देख उन्हें गश आ गया। कुछ देर बाद वे संयत हुए और बिना पैसा निकाले ही घर लौट गए।
ऐसे में यहां एक सवाल उठ रहा है कि एक साधारण शिक्षक के खाते में एक मुश्त 99 करोड़ रुपये कहां से आये और किसने भेजे!
गोरखपुर के खोराबार थाना अंतर्गत ग्राम महीमाठ निवासी बीरेन्द्र पाण्डेय नामक यह शिक्षक प्राथमिक स्कूल सनहा में तैनात हैं। शिक्षक के खाते में नौ मार्च 07 के पूर्व कुल 2500 रुपये थे। बकौल शिक्षक दस मार्च को स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कालेज शाखा जाने पर पता चला कि उनके खाते में एक मुश्त 99 करोड़ रुपये कही से आ गये हैं। वे सकते में आ गये और बिना रुपये निकाले घर लौट आये। सोचा कहीं उनके खिलाफ किसी ने साजिशन तो यह रकम नहीं भेजी। सो अपने सहयोगी शिक्षक गंगा शरण त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री राजेश दुबे, खोराबार के संकुल प्रभारी श्री राम गुप्त आदि को खाते में 99 करोड़ रुपये आने की जानकारी दी।
शिक्षक श्री पांडेय के खाते में 99 करोड़ एक मुश्त आने की पुष्टि सहायक शिक्षक गंगा शरण तिवारी, खोराबार के संकुल प्रभारी श्री राम गुप्त व शिक्षक संघ के मंत्री राजेश दुबे ने की। तीनों ने ही बताया कि शिक्षक श्री पांडेय ने उन्हें बताया था कि पता नहीं कहां से उनके खाते में 99 करोड़ रुपये आ गये। राजेश दुबे ने कहा कि संबंधित शिक्षक वीरेन्द्र पांडेय को साथ लेकर वे खुद स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कालेज शाखा पर गये थे और तत्कालीन मैनेजर का श्री पांडेय ने लिखित रुप में दिया था कि 99 करोड़ रुपये हमारे नहीं हैं। न जाने यह कहां से आया है।
इस संदर्भ में पूछे जाने पर स्टेट बैंक की इंजीनियरिंग कालेज शाखा की महिला प्रबंधक श्रीमती कमरजीत जब्बल ने बताया कि वे दो माह पहले ही यहां आयी हैं। मार्च 07 में शिक्षक के खाते में 99 करोड़ रुपये आये थे यह तत्काल खोजना काफी मुश्किल है। श्री पांडेय या उनसे जुड़े लोगों के कितने खाते है, नहीं बता सकती। सिर्फ लोन संबंधी खाते की जानकारी है।

Comments

Unknown said…
ऊपर वाल देता है तोह छप्पर फाड़के ही । बढिया है जी

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...