Skip to main content

हवाई सर्वे में बाढ़ से हुई तबाही देख हैरान रह गए सीएम नीतीश कुमार

हवाई सर्वेक्षण करते नीतीश कुमार. 
कुमार विवेक
# पूर्णिया में कैंप करेंगे आपदा प्रबंधन मंत्री 
# जिलों के प्रभारी मंत्री को भी कैंप करने का सीएम ने दिया आदेश ।
# आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव , पथ निर्माण सचिव, ग्रामिण विकास सचिव जायेंगे बाढ़ से हुए नुकसान और तबाही की जानकारी लेंने 

#प्रभावित जिलों के DM को हवाई सर्वेंक्षण का आदेश ।



बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बाढ़ प्रभावित जिलों के हवाई सर्वे के दौरान जल प्रलय के कारन हुई तबाही को देखखर हैरान रह गए. मुख्यमंत्री सोमवार को सुबह 11.30 बजे बिहार के बाढ़ प्रभावित 12 जिलों के हवाई सर्वे पर राजधानी पटना से निकले थे.

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश अधिकारिओं को दिए हैं. गौरतलब है कि किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्णिआ, सहरसा, दरभंगा आदि जिलो के शहरी क्षेत्रों में भी बाढ़ का पानी घुस जाने से लाखों की आबादी इस जल प्रलय से प्रभावित हुई है.

बाढ़ का पानी इतनी तेजी से रिहायसी इलाकों के घुस आया कि प्रशासन को किसी भी तैयारी का वक़्त ही नहीं मिल पाया।

NDRF की कई टीम केंद्र ने बिहार में राहत कार्यों के लिए भेज दी है. इस बीच राहत की खबर यह आ रही है की बाढ़ प्रभावित कई क्षेत्रों में बारिश फिलहाल थम गया है, जिससे राहत और बचाव कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है.

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से फ़ोन पर बात की है. पीएम ने यह भी कहा है कि बिहार बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ मेरी संवेदना है। साथ ही पूरी स्थिति की निगरानी केंद्र कर रहा है. उन्होंने इस आपदा की घडी में बिहार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. 

हवाई सर्वेक्षण से लौटकर मुख़्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ राहत के लिए केन्द्र सरकार मदद कर रही है. , पीएम, गृहमंत्री को सहायता के लिए धन्यवाद.  






Comments

Popular posts from this blog

हमसे कुछ नहीं होगा हम गुलाम पत्रकार हैं

अभिषेक पोद्दार हमेशा की तरह कल रात अपने अखबार के कार्यालय से काम निपटाकर अपने घर गया, जहां हम सभी रूममेट बैठकर रोज की तरह किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे, अचानक मैंने अपने एक साथी से पूछा यार फ्रीलांस रिपोर्टर को हिंदी में क्‍या कहेंगे उसने कहां स्‍वतंत्र पत्रकार, तभी तपाक से मेरे मुंह से निकल गया तो हम गुलाम पत्रकार हैं. उसने भी भरे मन से हामी भर दी. फिर क्‍या था हमसब इसी मुद्दे पर चर्चा करने लगे. दो दिनों पहले बोलहल्‍ला पर पत्रकारिता के बारे में मैंने जो भडास निकाली थी उसका कारण समझ में आने लगा. आज हकीकत तो यह है कि हम जिस मीडिया घराने से जुड जाते हैं उसके लिए एक गुलाम की भांति काम करने लगते हैं, हम अपनी सोच, अपने विचार और अपनी जिम्‍मेवारियों को उस मीडिया घराने के पास गिरवी रख देते हैं और सामने वाला व्‍यक्ति हमें रोबोट की तरह इस्‍तेमाल करने लगता है, हम उसकी धुन पर कठपुतलियों की तरह नाचना शुरू कर देते हैं. किसी को जलकर मरते देखकर हमारा दिल नहीं पसीजता, किसी की समस्‍याओं में हमें अपनी टॉप स्‍टोरी व ब्रे‍किंग न्‍यूज नजर आती है, सच कहें तो शायद हमारी संवेदना ही मर चुकी हैं. शायद आज पूरी की...

क्‍या अदाकारी है, आप भी देंखे

आज सुबह मेरे मेल पर मेर‍े एक दोस्‍त ने एक तस्‍वीर भेजी, जो आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं, यह तस्‍वीर उन्‍होंने खुद बनाई है. आप सभी देखने वाले से निवेदन है कि आप इस तस्‍वीर पर अपनी टिप्‍पणी जरूर भेंजे इससे उस कलाकार का हौंसला बढेगा. धन्‍यवाद

फिर फंसी मेरठ में दूसरी गुडिया

चौदह साल के बाद लौट आने वाले आबिद की अपनी बीवी शबाना को पाने की जद्दोजहद अब दोनों पक्षों की पंचायतों में उलझ गई है। जहां कुलंजन गांव की पंचायत इस मामले को लेकर पूरी तरह आबिद के पक्ष में खड़ी है, वहीं लावड़ की पंचायत ने ऐलान कर दिया है कि शबाना को किसी भी हाल में आबिद को नहीं सौंपा जाएगा। इस मामले में एक गंभीर मोड़ आबिद की सास अकबरी के हालिया बयान के बाद आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आबिद ने शबाना का न केवल शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया बल्कि उसे गलत धंधे में भी धकेलने की कोशिश की। अकबरी का कहना है कि आबिद के ज़ुल्म से तंग आकर शबाना अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई थी लेकिन आबिद उसके पीछे पीछे चला आया और उसने गांव के लोगों के सामने ही शबाना को पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर आबिद ने शबाना को तलाक दे दिया। इसके बाद कई सालों के लिए वह गायब हो गया। अकबरी ने कहा कि चूंकि आबिद शबाना को तलाक देने के बाद लापता हुआ था इसलिए इद्दत की रस्म के बाद छह साल पहले शबाना का निकाह मुज़फ्फरपुर के खालापार निवासी अबरार से कर दिया गया। आबिद के लौट आने के बाद अकबरी के गांव की पंचायत में शबाना के दूसरे ...