Skip to main content

सिमरन कौर मुंडी बनीं मिस इंडिया 2008

पॉन्ड्स फेमिना मिस इंडिया 2008 का ऐलान हो गया। सिमरन कौर मुंडी बन गईं हैं इस साल की मिस इंडिया यूनीवर्स। मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब मिला पार्वती ओमानकुट्टम को और मिस इंडिया अर्थ बनीं हर्षिता सक्सेना। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने पिछले साल की विजेताओं के साथ तीनों विजेताओं को ताज पहनाया। 'ब्यूटी विद ब्रेन' पार्वती ओमनाकुट्टन, सिमरन कौर और हर्षिता सक्सेना ने इस उलझे सवाल के सुलझे जवाब देकर क्रमश: मिस इंडिया वर्ल्ड, मिस इंडिया युनिवर्स और मिस इंडिया अर्थ के खिताब अपने नाम कर लिए। अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 'पैन्टलून्स फेमिना मिस इंडिया 2008' के गाला राउंड की शुरुआत थीम ट्रैक 'मैं मिस इंडिया' पर प्रतिभागियों के स्टेज परफॉर्मेन्स से हुई। शायना एनसी की डिजाइन की गई सफेद साड़ी पहने सभी प्रतिभागियों ने संदीप सोपारकर द्वारा कोरियोग्राफ किए गए पहले राउंड से ही अपनी प्रतिभा से दर्शकों और जजों को चौंका दिया था। पैन्टलून्स, शाल्स एंड निखिल के साथ ही रितु कुमार की 60 के दशक की डिजाइन की गईं साड़ियों में सजी प्रतिभागी जब आखिरी राउंड के लिए मंच पर आईं तो माहौल और खूबसूरत हो गया। निर्णायकों के पैनल में कैटरीना कैफ, तब्बू, जे. जे. वलाया, रीना ढाका, अर्नब गोस्वामी, सेलीना जेटली, जीनत अमान, डीनो मॉरिया और श्यामक डावर जैसे मशहूर लोग थे। इस अवसर पर बॉलिवुड गर्ल करीना कपूर ने 'मौजां मौजां...' और 'आज की रात...' गानों पर समां बांध दिया। उधर बिपाशा बसु के 'अल्ला दुहाई...' और 'पहली नजर...' जैसे ब्लॉकबस्टर गानों पर किए गए दमदार परफॉर्मेन्स ने ऑडियंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। समीरा रेड्डी द्वारा एक्स मिस इंडिया और गुजरे जमाने की मशहूर ऐक्ट्रेस जीनत अमान को इस मौके पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समीरा ने 'लैला मैं लैला...' और 'चुरा लिया है...' जैसे सदाबहार गानों पर डांस करके लोगों के जेहन में 70 के दशक की सुनहरी यादें ताजा करा दीं। इस कार्यक्रम का टेलिकास्ट रविवार 6 अप्रैल को रात 8 बजे सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

क्‍या अदाकारी है, आप भी देंखे

आज सुबह मेरे मेल पर मेर‍े एक दोस्‍त ने एक तस्‍वीर भेजी, जो आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं, यह तस्‍वीर उन्‍होंने खुद बनाई है. आप सभी देखने वाले से निवेदन है कि आप इस तस्‍वीर पर अपनी टिप्‍पणी जरूर भेंजे इससे उस कलाकार का हौंसला बढेगा. धन्‍यवाद

हमसे कुछ नहीं होगा हम गुलाम पत्रकार हैं

अभिषेक पोद्दार हमेशा की तरह कल रात अपने अखबार के कार्यालय से काम निपटाकर अपने घर गया, जहां हम सभी रूममेट बैठकर रोज की तरह किसी मुद्दे पर बहस कर रहे थे, अचानक मैंने अपने एक साथी से पूछा यार फ्रीलांस रिपोर्टर को हिंदी में क्‍या कहेंगे उसने कहां स्‍वतंत्र पत्रकार, तभी तपाक से मेरे मुंह से निकल गया तो हम गुलाम पत्रकार हैं. उसने भी भरे मन से हामी भर दी. फिर क्‍या था हमसब इसी मुद्दे पर चर्चा करने लगे. दो दिनों पहले बोलहल्‍ला पर पत्रकारिता के बारे में मैंने जो भडास निकाली थी उसका कारण समझ में आने लगा. आज हकीकत तो यह है कि हम जिस मीडिया घराने से जुड जाते हैं उसके लिए एक गुलाम की भांति काम करने लगते हैं, हम अपनी सोच, अपने विचार और अपनी जिम्‍मेवारियों को उस मीडिया घराने के पास गिरवी रख देते हैं और सामने वाला व्‍यक्ति हमें रोबोट की तरह इस्‍तेमाल करने लगता है, हम उसकी धुन पर कठपुतलियों की तरह नाचना शुरू कर देते हैं. किसी को जलकर मरते देखकर हमारा दिल नहीं पसीजता, किसी की समस्‍याओं में हमें अपनी टॉप स्‍टोरी व ब्रे‍किंग न्‍यूज नजर आती है, सच कहें तो शायद हमारी संवेदना ही मर चुकी हैं. शायद आज पूरी की...

फिर फंसी मेरठ में दूसरी गुडिया

चौदह साल के बाद लौट आने वाले आबिद की अपनी बीवी शबाना को पाने की जद्दोजहद अब दोनों पक्षों की पंचायतों में उलझ गई है। जहां कुलंजन गांव की पंचायत इस मामले को लेकर पूरी तरह आबिद के पक्ष में खड़ी है, वहीं लावड़ की पंचायत ने ऐलान कर दिया है कि शबाना को किसी भी हाल में आबिद को नहीं सौंपा जाएगा। इस मामले में एक गंभीर मोड़ आबिद की सास अकबरी के हालिया बयान के बाद आ गया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आबिद ने शबाना का न केवल शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया बल्कि उसे गलत धंधे में भी धकेलने की कोशिश की। अकबरी का कहना है कि आबिद के ज़ुल्म से तंग आकर शबाना अपने बच्चे को लेकर मायके आ गई थी लेकिन आबिद उसके पीछे पीछे चला आया और उसने गांव के लोगों के सामने ही शबाना को पीटा। गांव वालों के विरोध करने पर आबिद ने शबाना को तलाक दे दिया। इसके बाद कई सालों के लिए वह गायब हो गया। अकबरी ने कहा कि चूंकि आबिद शबाना को तलाक देने के बाद लापता हुआ था इसलिए इद्दत की रस्म के बाद छह साल पहले शबाना का निकाह मुज़फ्फरपुर के खालापार निवासी अबरार से कर दिया गया। आबिद के लौट आने के बाद अकबरी के गांव की पंचायत में शबाना के दूसरे ...