Skip to main content

वाह मीडिया वाह तुझे सलाम

अभिषेक आदित्य
अभी चंद दिनों पहले ही मीडिया में एक खबर काफी सुर्खियों में बनी रही वह थी नए साल के अवसर पर मुम्बई में लड़कियों से की गयी छेड़छाड़। इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। सभी चैनल वाले इसकी क्लिपिंग जुगाड़ कर इसे दिखाना शुरू कर दिया। जब इससे भी बात नही बनी तो उन्होने अन्य शहरो से भी इस तरह की घटना की कवरेज खोज कर दिखाने लगे। उस लड़की के साथ जो हुआ वह तो हुआ ही पर मीडिया ने भी कोई कसर नही छोडी। उसके साथ तो यह हादसा एक बार हुआ पर मीडिया ने तो अनगिनत बार उसके सम्मान की धज्जियाँ उडाई। यह घटना कोई पहली घटना नही थी अगर एक रिपोर्ट पर गौर करे तो हर एक घंटे में किसी न किसी लड़की का शोषण होता है। यह लिखने से मेरा इरादा कतई नही है कि उसके साथ जो हुआ उसे नही दिखाना चाहिए था बल्कि मेरी पूरी सहानभूति उसके साथ है परन्तु मीडिया ने जिस तरीके से उसे पेश किया वह गलत था। हद तो तब हो गयी जब उस लड़की व उसके भाई से किसी समाचार चैनल वाले ने पूछा कि उस समय आपको कैसा लग रहा था मानो जैसे उसने कोई कारगिल फतह किया हो और वह अपना साक्षात्त्कार देने आई हो। हालाकि यह कोई पहली घटना नही है जब इस तरह कि खबर को मीडिया ने दिखाया हो। अभी कुछ दिनों पहले ही एक समाचार चैनल ने यह बच्चो का पार्क है शीर्षक देकर पार्क में प्रेमी युगल को दिखाया था और तो और उन्होने पार्क में प्रेमियो को एक दुसरे को खुलेआम किस करते हुए दिखाया था। यह कोन सा संदेश है और क्या दिखाना चाहती है मीडिया। क्या सिर्फ प्रेमी युगल को दिखाकर उन्हें संतुष्टि नही मिली या जनता को समझ नही आया की वह क्या दिखाना चाहते है, जो ऐसे क्लिप को दिखाना पड़ा। इसी क्रम में एक और वाकया सामने आता है जब बकरीद के दिन सुबह सुबह पाकिस्तान में मस्जिद में विस्फोट हुआ था और करीब ५० लोग मारे गए थे, उसी दिन दोपहर को एक और खबर आई कि अमिताभ बच्चन की माँ का देहांत हो गया बस क्या था सभी चेंनलो में बिग बी की माँ ही दिखने लगी जैसे ५० आम लोगो के जान की कोई कीमत ही नही हो, एक बात समझ में आती है कि बिग बी की माँ का देहांत बड़ी खबर थी पर मानवता की नज़र से अगर देखा जाये तो विस्फोट में ५० लोगो का मारा जाना निश्चित ही इस खबर पर भारी पड़ती है, चलो एक बार मन भी लिया जाये की इस जगह हमारी मीडिया सही थी पर एक सवाल में उन मीडिया के सर्वेसर्वा से पूछना चाहता हू कि उस समय मीडिया कहा सोयी हुई थी जब बिग बी की माँ पिछले एक साल से अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी तब तो मीडिया ने एक बार भी उसकी रिपोर्ट दिखाना मुनासिब नही समझा। इस संबंध में जब मैंने उन दोस्तो से बात की जो समाचार चैनलो में काम करते है तो उन्होने तपाक से जवाब दिया यार इसी तरह तो खबरों से खेला जाता है, मैं उस समय तो कुछ कह नही पाया पर रात भर यही सोचता रहा कि क्या आज मीडिया का धर्म केवल खबरों से खेलना भर रह गया है। मीडिया का कोई भी रूप चाहे वह प्रिंट हो या एलेट्रोनिक केवल खबरों से खेलकर अपनी जिम्मेदारियो को विराम से सकता है। शायद नही। मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है ऐसे में अगर यह महत्वपूर्ण इकाई ही अगर इस ग़ैर जिम्मेदाराना ढंग से आचरण करे तो इस देश का वैचारिक भविष्य क्या होगा। आज यह जरुरी हो चला है की मीडिया के धुरंधर आत्ममंथन कर यह निश्चित करे कि आम लोगो के बीच क्या परोसा जाये क्या नही।

Comments

Unknown said…
very nice.keep up d gud work.

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572