Skip to main content

रंजना ने बदली सैकड़ों की तकदीर

अभिषेक पोद्दार
आदि काल से ही हमारे समाज में नारियों को दूसरे दर्जे का सम्‍मान मिलता रहता है, और यह सिलसिला आज भी लगभग जारी है पर इन्‍हीं में कुछ महिलाएं ऐसा कर देती है जिसपर गर्व करने और उसने अपना बताने से कोई नहीं चूकते. कुछ ऐसा ही किया है बिहार के पूर्णिया जिले की रहनेवाली रजंना भारती ने. जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र की एक सामान्‍य महिला की तपस्‍या ने इस क्षेत्र के लगभग पांच सौ से अधिक महिला व पुरूषों को रोजगार प्रदान किया है. आज इस क्षेत्र में लगभग सभी घरों में सिलाई-कटाई, खिलौना निर्माण, आचार, बडी व पशुपालन उघोग फल-फूल रहा है. कल को किसी के घर में काम करनेवाली महिलाएं आज खुद मालकिन है, हालांकि यह चमत्‍कार उन्‍होंने खुद नहीं किया इसमें उनका पूरा-पूरा सहयोग किया सरकार की स्‍वर्णजंयती स्‍वरोजगार योजना व अन्‍य योजनाओं ने लेकिन इसका ताना-बाना इसी महिला ने ही बुना. इसके लिए उसे सबसे पहले राज्‍य सरकार ने फिर राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार ने नवाजा गया. आइये अब नजर डालते है इस महिला के जीवन का अबतक के सफर पर, रजंना का अबतक का सफर भी काफी अजीबोगरीब है. दशक पूर्व यह बाला रंगकर्मियों की टोली के जरिए सांस्‍क़तिक चेतना जगाती रही है, जिससे यह शुरू से ही इस क्षेत्र में अच्‍छी खासी पहचान बना ली थी. इसी क्रम मे वर्ष वर्ष 2003 में नाबार्ड के तत्कालीन डीडीएम ने भी उनसे सम्पर्क साधा और प्रगतिशील किसान क्लब के गठन की बात कही. मन में कुछ करने की जुनून में उन्होंने यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. इसमें वह मुख्य स्वयंसेवक बनी और प्रगतिशील किसान क्लब का गठन संभव हो गया. हालांकि उनके शर्त के मुताबिक प्रथम ग्रुप में उन्होंने केवल बीस महिलाओं को ही शामिल किया, फिर तो यह उनका एक मिशन ही हो गया. आज बनमनखी के अनुमंडल के कुल 28 में 15 पंचायत में वह ग्रूप निर्माण कर चुकी है, जिसकी संख्या दो सौ के करीब है. इसमें तकरीबन 98 ग्रूप बैंक से लिंकेज भी हो चुका है. अधिकांश द्वितीय ऋण भी प्राप्त हो चुका है. यह ग्रूप केवल कागजों पर ही नहीं जमीन पर पूर्णत: कारगर है. क्षेत्र की महिला पुरुष को इस तरफ मोड़ने के लिए न केवल उन्होंने गांव-गांव बैठक की बल्कि इसके रंगमंच का सहारा भी लिया. गांव-गांव में एसजीएसवाई पर आधारित नाटक का मंचन कर उन्होंने किसानों व आम लोगों को सरकार की गरीबी उन्मूलन की इस महत्वाकांक्षी योजना से जोड़ने का काम किया. इतना ही नहीं समूहों के उत्पाद की नियमित खपत के लिए चोपड़ा में एक ग्रामीण हाट ही लगवाया दिया, हालांकि इसमें उसे भरपूर प्रशासनिक सहयोग भी मिला. इसी तरह अति पिछड़े मधुबन गांव में लोगों की असुविधा को देखते हुए श्रमदान से एक पक्की सड़क के निर्माण का श्रेय भी रंजना को ही है. रंजना की इस खासियत के चलते नाबार्ड द्वारा वर्ष 2005 में वहां एक विशेष मेला का भी आयोजन किया गया था, जिसमें नाबार्ड के डीजीएम भी पहुंचे थे. बहरहाल महिला व पुरुषों को पंजाबी अर्थशास्त्र की यह घूंट पिलाने वाली रंजना क्षेत्रीय लोगों के लिए दीदी बन चुकी है. इतना ही नहीं नाबार्ड द्वारा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रंजना को प्रथम पुरस्कार भी मिल चुका है, जबकि नाबार्ड द्वारा ही राष्ट्रीय स्तर पर भी प्रथम पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है.

Comments

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572