Skip to main content

नक्‍सलवाद पर नकेल जरूरी

सरोज तिवारी
नक्‍सलवाद आज हमारे देश में न केवल राजनीतिक बहस का मुद्दा बन गया है, बल्कि यह सामाजिक, आर्थिक, सांस्‍कृतिक व प्रशासनिक क्षेत्रों को भी प्रभावित कर रहा है. इन पर गंभीरता से विचार करने की आवश्‍यकता है. एक ओर हम तीव्र आर्थिक विकास के लिए कदम बढ़ा रहे हैं, जो 2020 तक हमें आर्थिक शक्ति बनाने में मदद देगा, वहीं दूसरी ओर नक्‍सलवाद जैसी समस्‍या परोक्ष रूप से इसमें बाधा उत्‍पन्न कर रही है. वैसे तो देश के कई राज्‍य नक्‍सलवाद की समस्‍या से प्रभावित हैं, लेकिन इस मामले में झारखंड की स्थिति काफी खराब है. यहां नक्‍सली हिंसा का दौर अभी भी जारी है. केन्‍द्र व राज्‍य सरकार के हमेशा आश्‍वासन के बाद भी हालात में कोई सुधार नहीं हो रहा है. नक्‍सलवाद की जड़े कितनी मजबूत हैं, इसका अंदाजा गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी और पीरटांड़ पर हुए हमले से लगाया जा सकता है. इस घटना में दो पुलिसकर्मी शहीद हो गये. हालांकि इस घटना में एक नक्‍सली ढेर हुआ जबकि दो गिरफ्तार भी हुए हैं. इसे भले ही पुलिस अपनी सफलता मान रही हो, लेकिन सच तो यह है कि घटना के वक्‍त पुलिस बुरी तरह से घिर गयी थी. नक्‍सलियों के डेन पारसनाथ पहाड़ी को खाली कराने पहुंची पुलिस उस वक्‍त आफत में फंस गयी जब नक्‍सलियों ने उन्‍हें चारों ओर से घेर लिया. दस घंटे में चार बार नक्‍सलियों व पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई. इसमें पुलिस के दो जवान शहीद हो गये. गिरिडीह जिले की यह कोई पहली घटना नहीं है. यह‍जिला नक्‍सलियों का गढ़ माना जाता है. यहां नक्‍सलियों द्वारा इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना आम बात होती जा रही है. वैसे तो पूरे राज्‍य में नक्‍सलियों का जाल बिछा हुआ है. पिछले वर्ष जमशेदपुर में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद सुनील महतो की गोली मार कर हत्‍या कर कर दी गयी थी. इस घटना के बाद सरकार ने कहा था कि यह हमला नक्‍सलियों की हताशा भरी कार्रवाई है. इस मौके पर सभी उच्‍चाधिकारियों ने इस घटना को नक्‍सलियों की बौखलाहट भरी कार्रवाई बताया था. हो सकता है कि राज्‍य सरकार द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियानों ने नक्‍सली संगठनों को अपनी ताकत का एकसास कराने को उकसाया होगा. मगर यह तर्क हमें उस मंजिल तक नहीं ले जाता जिसके लिए सरकार को जवाबदेह होना चाहिए. झारखंड ही नहीं पूरे देश में नक्‍सलवाद के खात्‍मे के लिए केन्‍द्र सरकार अपनी वचनवद्धता दोहराती रही है. प्रधानमंत्री की अध्‍यक्षता में भी नक्‍सलवाद प्रभावित राज्‍यों के प्रतिनिधियों की बैठकें हो चुकी हैं. पिछले 13 अप्रैल को नयी दिल्ली में नक्‍सल प्रभावित छह राज्‍य के सीएम जुटे थे. इसमें प्रधानमंत्री ने नक्‍सलवाद को देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बताया था और इसे समाप्‍त करने के लिए साक्षा अभियान चलाने की बात कही थी. लेकिन इस अभियान को पूरी तरह से सफल नहीं कहा जा सकता है. हालांकि घटनाओं में थोड़ी कमी जरूर आयी है, लेकिन जितनी उम्‍मीद की जानी चाहिए शायद उतनी नहीं.

Comments

कोइ दो राय नहीं कि नक्सलवाद पर नकेल कसना जरुरी लेकिन वास्तव मे समस्या पर खुली बह्स होनी चाहिए
samrendrasharma.blogspot.com
अगर हम देखें कि नक्सलवाद की उत्पत्ति किस उद्देश्य को लेकर हुई है तो हम पाएंगे कि आखिर व्यवस्था के खिलाफ है यह । सिर्फ़ वर्तमान नक्सलवाद पर नकेल कसने से यह समस्या नही सुलझ जाएगी क्योंकि व्यवस्था तो वही रहेगी ही जिसके खिलाफ नक्सल आंदोलन शुरु हुआ थ इस पर नकेल कसी जाएगी तो कोई और वाद या आंदोलन आएगा।
इसलिए नक्सल आतंक पर नकेल कसा तो जरुर ही जाए पर यह भी सोचा जाए कि आखिर ऐसे वाद पनपते क्यों है।

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572

How to Have a Driving License in India?

A Driving License is an official document certifying that the holder is suitably qualified to drive a motor vehicle or vehicles. Under the provisions of the Motor Vehicles Act, 1988 (External website that opens in a new window) in India, no person can drive a motor vehicle in any public place unless he holds a valid Driving License issued to him, authorizing him to drive a vehicle of that particular category. Driving License In India, two kinds of Driving Licenses are issued: Learner's License and Permanent License. Learner's License is valid only for six months. Permanent License can be availed only after the expiry of one month from the date of issuance of the Learner's License. What You Need to Do to Obtain a Driving License A Learner's License is essential for obtaining a Permanent License. The eligibility for obtaining a Learner's License for a private motor vehicle for a vehicle of 50 CC engine capacities and without any gear, is ...