Skip to main content

सचमुच बदल गये हैं धोनी

अभिषेक पोद्दार
ऑस्‍ट्रेलिया को उसी के सरजमीं पर वनडे सीरीज हराने के बाद महेंद्र सिंह धोनी पिछले सप्‍ताह अपने शहर रांची लौटे. उनके रांची लौटने से पहले ही महेंद्र सिंह धोनी के व्‍यवहार व सोच में परिवर्तन की बात सभी ने मैच के दौरान की थी, सभी ने कहां क‍ि वह अब गंभीर हो गये हैं और चीजों को अच्‍छी तरह से समझने लगे हैं तो क्‍या था यहां भी उसके चाहने वाले और उनके दोस्‍तों में भी एक उत्‍सकुता जग गई कि क्‍या सचमूच हमारा माही अब भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के रूप में बदल गया है. धोनी जिस दिन रांची लौटे उसी समय से सभी ने उनकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू कर दिया खासकर उनके चाहनेवालों ने जिन्‍हें लग रहा था सचमूच धोनी बदल गये हैं. लेकिन उस दिन की उनकी गतिविधियों को देखने के बाद (जब धोनी ने आते के साथ ही अपनी बाइक लेकर रांची की सडकों पर धूमने निकल गये) सभी ने यह समझ लिया कि धोनी हो सकता है मैदान के लिए बदल गये हैं लेकिन अपने शहर में आज भी वह उसी तरह से मौज मस्‍ती करने के लिए तैयार है जैसा वह हर बार करते थे. यह सोच कर लोग अभी सोये ही थे कि अगले सुबह उनकी यह सोच उनका साथ छोडगई धोनी बिना किसी निर्धारित कार्यक्रम के अपने पुराने टीचर के घर खुद उनसे मिलने चले गये, यहीं नहीं वह अपने पडोसियों के घरों में भी जी भरकर समय बिताया. यहां हम आपको बता दें कि पहले धोनी अपने रांची आगमन पर अपना ज्‍यादा समय अपने दोस्‍तों, अपने घर या किसी कार्यक्रम में ही बिताते थे. लेकिन इस बार उन्‍होंने सभी का पूरा आदर सत्‍कार किया, और जिसकी जो भी इच्‍छा थी उन्‍होंने पूरी की एक समय तो ऐसा लग ही नहीं रहा था कि वह कोई भारतीय क्रिकेट टीम का कप्‍तान है बल्कि यह लग रहा था कि कोई नेता अपने लिये वोट मांगने निकला है. धोनी ने अपने इस प्रवास के दौरान न सिर्फ अपने पुराने टीचर से भेंट किया बल्कि उन सभी जगहों पर गये जिन्‍होंने उन्‍हें रांची के माही से पूरे भारत का धोनी बनाया. अपने इस प्रवास के दौरान उन्‍होंने कई मंदिरों में भी माथा टेका. धोनी ने इन चंद लम्‍हों में जो इंज्‍वाई किया और अपने करीबियों एवं चाहनेवालों को समय देकर जो खुशी दी वह काबिलेतारीफ है.

Comments

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572