Skip to main content

रहिमन पानी राखिए...

संजीव गुप्ता
मालवीय नगर निवासी अमित कुमार और वसंत कुंज की शकुंतला देवी एक ही समस्या से हैरान हैं। डाक्टर ने उन्हें हर घंटे एक गिलास पानी पीने को कहा है। दोनों घरों में पानी के बड़े जार खरीदे जाते हैं। उनके लिए प्रतिदिन दस लीटर पानी का खर्च होगा 25 रुपये। परिवार के अन्य सदस्यों को भी जोड़ लें, तो कीमत बैठती है करीब 3000 रुपये महीना।
दिल्ली से बाहर रहने वालों को यह जानकर झटका लग सकता है कि राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में पीने का पानी बाजार से खरीदा जाता है। पानी को मुफ्त का माल समझने और उसे बर्बाद करने वाले अगर अब भी सावधान नहीं होंगे, तो वहां भी दिल्ली जैसा हाल हो सकता है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश के पठारी क्षेत्रों और राजस्थान के बाशिंदों को यह समस्या दिखने लगी होगी। बुंदेलखंड तो खैर वर्षो से प्यासा है।
अब दिल्ली की बात। दक्षिण दिल्ली, मध्य दिल्ली व देहात के विभिन्न हिस्सों में या तो जल बोर्ड का पाइप लाइन नेटवर्क है ही नहीं और अगर है तो जलापूर्ति बहुत कम। ऐसे में यहां के लोग पेयजल के लिए 'कथित मिनरल वाटर' के 20 लीटर वाले जार मंगवाने को विवश हैं। घरों की टंकियां भरने टैंकर आते हैं। टंकी फुल कराने के लिए प्रति टैंकर 300 रुपये देने पड़ते हैं, जबकि 20 लीटर वाला एक जार 50 रुपये में मिलता है। टंकी हर दो-तीन दिन में भरानी पड़ती है। बाथरूम, घर की सफाई, कपड़े, बर्तन के लिए यही पानी इस्तेमाल होता है। दिल्ली में हालात इतने खराब हैं कि यहां के नौ में सात जिलों में भूजल दोहन प्रतिबंधित है। इन इलाकों में रहने वाले लोग बोर वेल भी नहीं करा सकते। दिल्ली में हर साल करीब पांच लाख लोगों का इजाफा हो जाता है और उनके लिए करीब आठ करोड़ लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। दिल्ली में पहले ही पानी की मांग [950 एमजीडी] एवं आपूर्ति [750 एमजीडी] में 200 एमजीडी का अंतर है। ऊपर से जब तब हरियाणा एवं उत्तार प्रदेश दिल्ली के हिस्से का पानी और घटा देते हैं। नतीजतन जल बोर्ड को पानी संरक्षण प्रोत्साहन के लिए जागरूकता अभियान चलाना पड़ा, हालांकि इसका 'रिस्पांस' निराशाजनक है। बोर्ड भूजल दोहन रोकने के लिए अधिनियम लाने की तैयारी में भी है।

साभार-याहू-जागरण

Comments

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572