Skip to main content

जारी है टाटा का विजय रथ

सरोज तिवारी
टाटा यूरोप, टाटा अफ्रीका, टाटा ऑस्‍ट्रेलिया इंटरनेशनल कंपनी, टाटा समूह का नया साम्राज्‍य है, जो पूरे विश्‍व पर अपनी विजय पताका-लहराने की दिशा में अग्रसर है. वर्ष 200 ेस शुरू अंतराराष्‍ट्रीय कंपनियों की खरीददारी की संख्‍या अब 38 हो गयी है. इसके नये संस्‍करण में जगुआर और लैंड रोवर का नाम भी आ गया है. अगर देश के मल्‍टीनेशनल कंपनियों की बात करें तो बिड़ला, महिन्‍द्रा, रैनबैक्‍सी फार्मा, भारत फोर्ज, सुजलॉन, और आईसीआईसीआई जैसी कई बड़ी कंपनियां हैं, जिनका ऑपरेशन विश्‍व के कई देशों में चल रहा हैञ लेकिन टाटा ग्रुप की बात अलग है, आज छह महादेशों के 85 देशों में टाटा की सैकड़ों कंपनियां कार्यरत हैं. आज इस ग्रुप के टोटल रेवेन्‍यु का 40 प्रतिशत जो‍ कि लगभग 11 बिलियन डॉलर है, केवल विदेशों से आता है, जो इस साल 60 प्रतिशत तक पहुंच जायेगा. टाटा कंसलटेंसी सर्विस, टाटा टी, टाटा स्‍टील, टाटा केमिकल्‍स, टाटा मोटर्स और इंडियन होटल्‍स जैसी टाटा की फ्लैगशिप कंपनियां विदेशों में पूरी तरह स्‍थापित हो चुकी है. अगर टीसीएस की बात करें, तो 1968 में अमेरिका के शुरू होने वाली इस कंपनी का कार्यक्षेत्र आज 47 देशों में फैल गया हैञ यूएस, यूके, चीन, यूरोप, अफ्रीका में फैले इस कंपनी के रेवेन्‍यू में भारत का अंशदान केवल 10 प्रतिशत ही रह गया है, यानी ज्‍यादा रेवेन्‍यू विदेशों से आ रहे हैं. टाटा टी यूके की टेटले और यूएस की 8 ओ क्‍लॉक जैसी बड़ी कंपनियों को खरीद कर विश्‍व की दूसरी सबसे बड़ी चाय कपंनी बन गयी है. टाटा केमिकल्‍स भी हाल में यूएस की जेनरल केमिकल्‍स के टेकओवर के बाद विश्‍व के सोडा ऐस बनानेवाली कंपनियों में दूसरे नंबर पर आ गया है. अब फोर्ड जगुआर और लैंड रोवर की खरीद के बाद टाटा मोटर्स संपूर्ण रूप से एक इंटरनेशनल ऑटो मेकर कंपनी बन गयी है. जहां टाटा के पास अल्‍ट्रा लो कॉस्‍ट सेगमेंट में महत्‍वकांक्षी कार नैनो है, तो जेनरल यूटिलिटी कार में इंडिका, कमर्शियल हेकिल सेगमेंट में एस और टाटा-देवू मोटर्स की इस साल आ रही वर्ल्‍ड टक है, तो स्‍पोर्टस यूटिलिटी में सफारी और अब लैंड रोवर और इस बार जगुआर के साथ टाटा ने प्रिमियर लास सेंगमेंट को भी अपने खेमे में मिला लिया है. इस तरह अब टाटा मोटर्स विश्‍व के किसी भी बडी ऑटो कंपनी को कडी टक्‍कर देने को तैयार है. वर्ष 2000 से शुरू हुआ विश्‍व विजय का यह रथ अभी रूकनेवाला नहीं है. बहरहाल रतन टाटा के इस विजन के सभी कायल है. 1998 में जब टेल्‍को टाटा मोटर्स का पुराना नाम कंपनी घाटे में चल रही थी, तब रतन टाटा ने स्‍वदेशी कार इंडिका लांच की. एक समय जब कंसल्टिंग कंपनी मैकेंजी ने घाटे के स्‍टील उघोग से टाटा को हट जाने की सलाह दी, तो टाटा स्‍टील कुछ सालों बाद कोरस को खरीदा. आज टाटा मोटर्स और टाटा स्‍टील दोनों ही कंपनियां विश्‍व के पांच टॉप में शामिल हैं. भारत में टाटा की सभी फलेगशीन कंपनियां अपने क्षेत्र में नंबर वन पोजिशन पर है, लेकिन रतन टाटा को अभी भी मलाल है कि वो टाटा फाइनांशियल को देश की बडी बैंकिंग कंपनियों में शामिल नहीं करा सके.

Comments

Unknown said…
sabse pahle acchi jankari k liye dhanya bad

Popular posts from this blog

एनडीए के साथ जाना नीतीश का सकारात्मक फैसला : श्वेता सिंह (एंकर, आजतक )

Shweta during coverage बिहार की वर्तमान राजनिति पर नयी नज़र के साथ जानी-मानी आजतक पत्रकार बिहारी श्वेता सिंह से   खास बातचीत  पटना : बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा देने के बाद गुरुवार को सुबह दोबारा एनडीए के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर लिया. इस बीच राजधानी पटना में राजनैतिक चर्चाओं का बाजार उफान पर रहा. गुरुवार को अहले सुबह से ही तमाम मीडियाकर्मी राजभवन के बाहर शपथ ग्रहण को कवरेज करने के लिए मौजूद थे. इस इवेंट को कवरेज करने के लिए आजतक टीवी की जानी-मानी पत्रकार श्वेता सिंह भी विशेष रूप से पटना पहुंची थीं. श्वेता स्वयं एक  बिहारी हैं और बिहार के वैशाली जिले के महुआ से आतीं हैं. श्वेता लोगों से इस राजनैतिक घमासा न पर जमकर सवाल पूछतीं नज़र आईं. इस दौरान नयी नज़र के ब्लॉगर कुमार विवेक ने बिहार के बदलते घटनाक्रम पर श्वेता सिंह से बातचीत की, इसके मुख्य अंश हम आपसे साझा कर रहे है. ___ सवाल : श्वेता, देश की जानी-मानी पत्रकार होने के नाते बिहार के इस वर्त्तमान राजनैतिक घटनाक्रम को किस रूप में देखती हैं? जवाब : देखिये, एक पत्रका...

बिहार बाढ़ : ७५ गावों तक सेना पहुंची, हज़ारों लोगों को बचाया

बिहार में बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित मधुबनी,सीतामढ़ी,गोपालगंज और मुजफ्फरपुर जिलो में नागरिक प्रशासन के अनुरोध पर सेना को बचाव और राहत अभियान के लिए तैनात किया गया है। सेना के जवान दूर-दराज के इलाको में बाढ़ में फंसे नागरिको को बचाने के साथ-साथ राहत सामग्री प्रदान करने के कार्य में लगातार जुटे हैं।   अंतिम समाचार मिलने तक सेना के जवान 75 गांवो तक पहुंचने में सफल रहे और उन्होंने एक हजार से अधिक लोगो को सुरक्षित बचाया। इसके साथ-साथ सेना ने इन क्षेत्रो में खाद्य और बचाव तथा राहत सामग्री का वितरण भी किया है। बचाव दल के साथ तैनात सेना के स्वास्थ्य दल ने दवा वितरण,आपातकालीन स्वास्थ्य सहायता के साथ-साथ कई लोगो का अमूल्य जीवन बचाया है। सेना द्वारा बचाए गए लोगो में गर्भवती महिलाएं भी सम्मिलित हैं। -- Kumar Vivek Journalist 9523745572

निजता का अधिकार : अपने ही बुने जाल में फँस गयी सरकार !

 - कुमार विवेक  साल था २०१५, सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच के सामने एक बहस चल रही थी. मामला था ज्यादातर सरकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाये जाने का.  आधार को कानूनी तौर पर लागू करने की कोशिश कर रही भारत सरकार के वकीलों ने कोर्ट में यह तर्क दिया कि , "हो सकता है कि आधार लोगों की निजता में दखल देता हो, पर क्या निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है? इस तर्क के साथ निजता के अधिकार की मौलिकता पर ही सवाल खड़े कर दिए गए.  तीन जजों की पीठ ने वकीलों की दलील  मान ली और इस मामले को फैसला देने केलिए संवैधानिक पीठ के हवाले कर दिया.  इस संवैधानिक पीठ में मुख्य न्यायाधीश जे.एस. खेहर, जस्टिस जे. चेलमेश्वर, जस्टिस एस.ए. बोबडे, जस्टिस आर.के. अग्रवाल, जस्टिस आर.एफ़. नरीमन, जस्टिस ए.एम. सप्रे, जस्टिस डी.वाई. चंद्रचूड़, जस्टिस एसके कौल और जस्टिस एस अब्दुल नज़ीर शामिल थे. इसी संवैधानिक पीठ ने सर्वसम्मति से एक ऐतिहासिक फैसला देते हुए अब यह मान लिया है कि निजता का अधिकार एक मौलिक है. सुप्रीम कोर्ट ने व्यक्ति कि  निजता को संविधान के अनुच्छेद ...